Ashok Thakur
Chairman, FMCAS-india & Director, NAFED
(Nominee, Govt of India 🇮🇳) & incharge, All Cells, BJP Delhi
जीवन परिचय, राजनीतिक दायित्व, सामाजिक जीवन तथा राष्ट्रीय एवं अंतराष्ट्रीय उपलब्धियों का विस्तृत परिचय।
जीवन परिचय
देश में किसानों की सबसे प्रतिष्ठित सहकारी संस्था नेफेड अर्थात भारतीय राष्ट्रीय कृषि विपणन सहकारी संघ (मर्यादित) में भारत सरकार द्वारा नामित माननीय निदेशक हैं, जोकि किसानों एवं उपभोक्ताओं के बीच की महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में काम करती है और दोनों के हितों की रक्षा के लिए कार्यरत है। इसके अलावा आप नॉर्थ-एक्स सहकारी समिति (सीमित) के संस्थापक अध्यक्ष भी हैं जिसको गरीब बस्तियों के लिए माइक्रो फाइनेंस के माध्यम से किए समाजोन्मुखी कार्यों के लिए देश-विदेश में प्रशंसित किया गया है।
शिक्षा : आपकी प्राथमिक शिक्षा वधानी, हमीरपुर, हिमाचल प्रदेश एवं एमसीडी स्कूल आजादपुर, दिल्ली, माध्यमिक शिक्षा शक्ति नगर न० 1 एवं उच्च शिक्षा हंसराज कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय एवं भारतीय वायुसेना से सम्पन्न हुई है।
सर्टिफिकेट कोर्स : गृह मंत्रालय, भारत सरकार से हिंदी एवं एनसीडीसी, भारत सरकार
खेल : राष्ट्रीय खेलों में दिल्ली का प्रतिनिधित्व एवं भारतीय वायुसेना खेलों में विजेता रहने का गौरव प्राप्त है।
व्यवसाय : वर्तमान में आप बतौर माइक्रो फाइनेंस (वित्त), सहकारीता एवं बैंकिंग विशेषज्ञ के रूप में कार्यरत हैं।
राजनैतिक परिचय
भारतीय जनता पार्टी में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन करते हुए वर्तमान में प्रदेश प्रभारी, सर्व-प्रकोष्ठ एवं कार्यकारणी सदस्य, भारतीय जनता पार्टी, दिल्ली प्रदेश के रूप में कार्यभार संभाल रहे हैं तथा जून 2014 से भारतीय राष्ट्रीय कृषि विपणन सहकारी संघ में बतौर निदेशक पदस्थापित हैं और बतौर निदेशक अनेक उल्लेखनीय कार्य किये है। नेफेड को लगभग 2500 करोड़ से अधिक के घाटे से निकाल कर देश की एक प्रधान संस्था के रूप में स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। नेफेड ने 2017 में सभी घाटों को पूरा कर 120 करोड़ का लाभ अर्जित किया और लगातार लाभ अर्जित करते हुए पिछले वित्त वर्ष में 252 करोड़ का लाभ अर्जित किया है। आपके अथक प्रयासों से नेफेड एवं कृभको में दशकों के बाद चुनाव हुआ और आपका अधिकृत प्रत्याशी पुरे पैनल को हराकर विजयी हुआ।
विभिन्न दायित्व
प्रदेश प्रभारी, सर्व-प्रकोष्ठ एवं कार्यकारणी सदस्य, भारतीय जनता पार्टी, दिल्ली प्रदेश
प्रभारी – भारतीय जनता पार्टी, जिला बाहरी दिल्ली
प्रदेश प्रभारी – किसान मोर्चा, भारतीय जनता पार्टी, दिल्ली प्रदेश
राष्टीय समन्वयक – प० दीनदयाल महा-प्रशिक्षण अभियान में सहकारिता, किसान एवं युवा मोर्चा के लिए साहित्य निर्माण में बतौर समन्वयक काम किया
राष्ट्रिय सह-संयोजक, सहकारिता प्रकोष्ठ
राष्ट्रिय सह-संयोजक, स्लम प्रकोष्ठ, भारतीय जनता पार्टी
अध्यक्ष, सहकारिता प्रकोष्ठ, भारतीय जनता पार्टी, दिल्ली प्रदेश
सहकार भारती में सदस्य, अखिल भारतीय संगठन समिति एवं प्रमुख, उत्तर क्षेत्र
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् कार्यकर्ता एवं भारतीय वायुसेना में सेवा




चुनाव संबंधी अनुभव
आपको देशभर में चुनाव प्रभारी के रूप में काम करने का दीर्घ अनुभव प्राप्त है। सन 1993 से लगातार दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, गुजरात, हरियाणा एवं राजस्थान इत्यादि के अनेक चुनावों का नेतृत्व करने का अवसर मिला है। इसके अलावा आप भाजपा के तत्कालीन राष्ट्रिय अध्यक्ष एवं वर्तमान में भारत सरकार के रक्षा मंत्री के गाजियाबाद महानगर एवं लखनऊ मध्य विधानसभा में बतौर प्रभारी, हिमाचल प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री श्री प्रेम कुमार धूमल जी के हमीरपुर विधानसभा एवं अन्य दो विधानसभा में चुनाव प्रभारी एवं वर्तमान सांसद एवं उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष श्रीमान अजय भट्ट जी जैसे वरिष्ठ नेताओं के चुनाव प्रभारी रहने का भी गौरव प्राप्त है। गुजरात विधानसभा चुनावों में कच्छ जिला में चुनाव प्रभारी रहने का गौरव प्राप्त है। आप अनेक राजनैतिक एवं सामाजिक आन्दोलनों का हिस्सा रहे हैं और जनता की समस्याओं के लिए समय-समय पर धरना प्रदर्शन करते रहे हैं।
संघ प्रवेश एवं दायित्व
बाल्यकाल में सन 1977-78 को मॉडल टाउन, दिल्ली की डी-पार्क सायं साखा में संघ से जुड़ना हुआ | ओटीसी के अलावा अनेक बार विस्तारक योजना में दिल्ली, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र इत्यादि राज्यों में कार्यरत रहे हैं।
सहकार भारती : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अनुषांगिक संगठन सहकार भारती में 1999 में जुड़ना हुआ। जिला संगठन प्रमुख, विभाग संगठन प्रमुख, प्रान्त संगठन प्रमुख, दिल्ली एवं हरियाणा के संगठन प्रमुख एवं राष्ट्रीय संगठन समिति अर्थात कोर ग्रुप के सदस्य रहने का गौरव प्राप्त हुआ है।

मीडिया
कृषि विशेषज्ञ एवं भाजपा नेता के रूप में राष्ट्रीय राजनीति, आर्थिक एवं कृषि से जुड़े मुद्दों पर वक्ता के रूप में लगभग सभी राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय चैनलों जैसे कि राज्यसभा टीवी, एबीपी न्यूज़, आजतक, दूरदर्शन, आर 7, IBN 7 (न्यूज़ 18), सहारा समाचार, सुदर्शन चैनल, एनडीटीवी, सूर्य समाचार, एपीएन न्यूज़, न्यूज़ 24, जनतंत्र चैनल इत्यादि पर बहस में भाग लिया है तथा पार्टी एवं सरकार का पक्ष मजबूती से रखा है।
